संपूर्ण समाधान दिवस में महिला ने लगाई न्याय की गुहार, भूमि पर अवैध कब्जा व निर्माण रोकने की मांग
-
By
Admin
Published - 04 August 2026 34 views
संपूर्ण समाधान दिवस में महिला ने लगाई न्याय की गुहार, भूमि पर अवैध कब्जा व निर्माण रोकने की मांग
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी
रायबरेली/सलोन। तहसील सलोन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक महिला ने अपनी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विपक्षीगण जालसाजी के माध्यम से उसकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं तथा विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगपाता पत्नी चंद्रपाल, निवासी पुरे घोसी मजरे ख्वाजापुर, तहसील सलोन, जनपद रायबरेली ने संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने ग्राम समसपुर खालसा स्थित अकृषिक भूमि गाटा संख्या 707/2 में से 223.20 वर्ग मीटर भूमि का विधिवत बैनामा दिनांक 23 जून 2015 को कराया था और तभी से उक्त भूमि पर उनका कब्जा व दाखिल-खारिज है।पीड़िता का आरोप है कि समीर खान भू-माफिया प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसने देशराज के साथ कथित सांठगांठ कर उक्त गाटा संख्या का फर्जी इकरारनामा मेवालाल के पक्ष में तैयार करा लिया। इसके बाद अपने सहयोगियों के साथ जेसीबी मशीन से उनकी भूमि पर बनी नींव तुड़वाकर अवैध निर्माण कार्य शुरू करा दिया।जगपाता का कहना है कि जब उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया तो विपक्षीगणों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट पर उतारू हो गए तथा खुलेआम जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल भी विपक्षीगणों से मिले हुए हैं, जिसके कारण निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही है।शिकायत में पीड़िता ने समीर खान पुत्र शफीक, सपन पुत्र जगनमोहन निवासी पकसरावां तथा देशराज पुत्र शिवमंगल एवं मेवालाल पुत्र रामराज निवासी समसपुर, तहसील सलोन को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि सभी मिलकर जालसाजी के माध्यम से उनकी भूमि हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। 1अगस्त सन् 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित जिलाधिकारी के समक्ष पीड़िता ने हाथ जोड़कर अपनी पीड़ा व्यक्त की और अवैध निर्माण तत्काल रुकवाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। शिकायत के दौरान महिला भावुक हो गई और न्याय की गुहार लगाती रही।अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन पीड़िता की शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराता है तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कथित अवैध निर्माण और कब्जे के प्रयास पर क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल मामला प्रशासन के संज्ञान में है और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सम्बंधित खबरें
-
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट जगतपुर थाने में डीजे संचालकों के साथ हुई बैठकनेशनल न्यूज 1
-
सांप के डसने से हुई महिला की मौत झाड़ फूंक के चक्कर में फिर गई महिला की जान नेशनल न्यूज 1 उ
-
आईजीआरएस रैंकिंग में उन्नाव को मिला प्रदेश में चौथा स्थाननेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौर