सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत, समाधान दिवस में डीएम से लगाई न्याय की गुहार
-
By
Admin
Published - 06 August 2026 31 views
सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत, समाधान दिवस में डीएम से लगाई न्याय की गुहार
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी
रायबरेली/सलोन। तहसील सलोन क्षेत्र के ग्राम बड़ी शहरी पर निवासी रामफेर पुत्र छेदीलाल ने सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण किए जाने की शिकायत लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि वर्षों से चला आ रहा आवागमन का रास्ता विपक्षी द्वारा जोतकर अपने खेत में मिला लिया गया है, जिससे उनके आने-जाने में गंभीर कठिनाइयां उत्पन्न हो गई हैं।रामफेर ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके घर से लगभग 50 मीटर दूरी तक करीब 10 फीट चौड़ा पुराना सार्वजनिक रास्ता लंबे समय से ग्रामीणों के आवागमन के लिए उपयोग में रहा है। आरोप है कि गांव के ही रामप्रताप पुत्र भगौती ने उक्त रास्ते की जुताई कर उसे अपने खेत में मिला लिया, जिससे रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है।पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया और रास्ता खाली करने की बात कही तो विपक्षी पक्ष ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष की महिलाओं को आगे कर झगड़ा करने का प्रयास किया गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और उन्हें अपने घर तक आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए रामफेर ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर रास्ते की पैमाइश कराए जाने तथा सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाकर न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर मौके की निष्पक्ष जांच कर रास्ते को पुनः खुलवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न रहे।शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व विभाग एवं पुलिस को मौके पर पहुंचकर जांच करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच कब पूरी होती है और वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराकर आवागमन बहाल किया जाता है या नहीं।
सम्बंधित खबरें
-
जेल रोड पर सड़क धंसने के संबंध में लोक निर्माण विभाग ने जारी की स्थिति स्पष्टनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट स
-
उन्नाव में आज से धारा 163 हुई लागू नेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया उन्नाव
-
सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत, समाधान दिवस में डीएम से लगाई न्याय की गुहारनेशनल न्यूज १रायब