जेल रोड पर सड़क धंसने के संबंध में लोक निर्माण विभाग ने जारी की स्थिति स्पष्ट
-
By
Admin
Published - 06 August 2026 120 views
जेल रोड पर सड़क धंसने के संबंध में लोक निर्माण विभाग ने जारी की स्थिति स्पष्ट
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रायबरेली महिपाल सिंह चौहान ने बताया कि जेल रोड पर सड़क धंसने संबंधी समाचार विभिन्न मीडिया संस्थानों में प्रसारित होने के उपरांत मामले का तत्काल संज्ञान लिया गया। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क को आवागमन हेतु सुरक्षित एवं मोटरेबल बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित मार्ग पर जल निगम (शहरी), रायबरेली द्वारा सड़क के मध्य में गहरी सीवर लाइन बिछाई गई है। सीवर लाइन के चैंबर के क्षतिग्रस्त हो जाने से पाइप लाइन में रिसाव (लीकेज) हुआ, जिसके परिणामस्वरूप मिट्टी के सेटलमेंट के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया अधिशासी अभियंता ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए तत्काल आवश्यक मरम्मत कर सड़क को यातायात योग्य बना दिया गया है। मौसम अनुकूल होने के उपरांत उक्त स्थान पर बिटुमिनस (डामरीकरण) कार्य भी कराया जाएगा, जिससे सड़क का स्थायी रूप से पुनर्स्थापन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि मार्ग के स्थायी रेस्टोरेशन (पुनर्स्थापन) के संबंध में जल निगम (शहरी) एवं नगर पालिका को आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचित कर दिया गया है। संबंधित विभागों के समन्वय से शीघ्र ही आवश्यक कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
जेल रोड पर सड़क धंसने के संबंध में लोक निर्माण विभाग ने जारी की स्थिति स्पष्टनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट स
-
उन्नाव में आज से धारा 163 हुई लागू नेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया उन्नाव
-
सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत, समाधान दिवस में डीएम से लगाई न्याय की गुहारनेशनल न्यूज १रायब