उन्नाव में आज से धारा 163 हुई लागू
-
By
Admin
Published - 06 August 2026 13 views
उन्नाव में आज से धारा 163 हुई लागू
नेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया
उन्नाव में आगामी त्योहारों और प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज से धारा 163 लागू कर दी है, जो 3 सितम्बर तक प्रभावी रहेगी
मुख्य निर्देश 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध। बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। प्रतियोगी परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा।परीक्षा केंद्रों के 1 किलोमीटर के दायरे में फोटो कॉपी सेंटर और साइबर कैफे बंद रहेंगे। आतिशबाजी और लाउडस्पीकर का उपयोग बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा।सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा।सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
सम्बंधित खबरें
-
जेल रोड पर सड़क धंसने के संबंध में लोक निर्माण विभाग ने जारी की स्थिति स्पष्टनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट स
-
उन्नाव में आज से धारा 163 हुई लागू नेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया उन्नाव
-
सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत, समाधान दिवस में डीएम से लगाई न्याय की गुहारनेशनल न्यूज १रायब