बांदा कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
-
By
Admin
Published - 16 August 2026 6 views
बांदा कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा जनपद मे भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, अवस्थी धर्मशाला, स्टेशन रोड, बांदा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी
इसके बाद आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन सहित जनपद बांदा के स्वतंत्रता सेनानियों और आजादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों के अमूल्य योगदान पर विस्तृत विचार व्यक्त किए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आजादी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिया गया सिर्फ एक तोहफा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। यह जिम्मेदारी सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने, संविधान और तिरंगे के मूल्यों को अपने दिल में रखने तथा हर हाल में लोकतंत्र की रक्षा करने की है। मुझे गर्व है कि हमारे देशवासी, खासकर युवा, इन मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हैं।
समारोह में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, एआईसीसी सदस्य प्रद्युम्न दुबे ‘लालू’, अखिलेश कुमार शुक्ला, पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, कांग्रेस सेवादल के कैलाश नाथ बाजपेई, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, डॉ. संजय द्विवेदी दनादन, द्वारिकेश सिंह यादव ‘मंडेला’ एडवोकेट, बल्देव वर्मा एडवोकेट, जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कालीचरण निगम, शोएब रिजवी, जिला सचिव हेमंत वर्मा, कंट्रोल रूम प्रभारी बी. लाल भाई, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, रमेश साहू नगर अध्यक्ष अतर्रा, प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, वक्ता राजेश कुमार गुप्ता, मीरा देवी, रेनू शर्मा, मुमताज बेगम, सबिया बेगम, माया देवी, रानी देवी, मुन्नी देवी, साबरा, के.पी. सेन, आरिफ निजामी, मंडल अध्यक्ष रज्जाक भाई, लवकुश निषाद, रफत खान गोगा, अशरफ उल्ला रम्पा, सत्यम सिंह, दिव्यांश वर्मा, जिलानी दुर्रानी, रम्मू वर्मा, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गांधी, इस्लाम भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
समारोह के दौरान कांग्रेसजनों ने देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
सम्बंधित खबरें
-
बांदा कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्य
-
आप कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल का जन्म दिन नेशनल न्यूज 1 उन्
-
एम्स रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गयानेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मीअखिल