आप कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल का जन्म दिन
-
By
Admin
Published - 16 August 2026 20 views
आप कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल का जन्म दिन
नेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट- अजय चौरसिया
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के लोक प्रिय पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्म दिन के अवसर पर उन्नाव में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक केक काटकर जन्म दिन मनाया।कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और अरविंद केजरीवाल के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।जिला अध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी की आवाज को मजबूती से उठाते हुए राजनीति में एक नई दिशा देने का कार्य किया है उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दीपक राजपूत जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रदीप यादव,यूथ विंग जिलाध्यक्ष दीपू कुमार जिला मीडिया प्रभारी शरीफ खान जिला सचिव रमेश यादव,अजय कुमार,अमन सिंह,सहित आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। इस मौके पर सभी ने एकजुट होकर पार्टी की विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
सम्बंधित खबरें
-
बांदा कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्य
-
आप कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल का जन्म दिन नेशनल न्यूज 1 उन्
-
एम्स रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गयानेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मीअखिल