पुरवा में उत्तमचन्द्र लोधी की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया वीरांगना अवंतीबाई लोधी का जन्मोत्सव उमड़ा जनसैलाब
-
By
Admin
Published - 16 August 2026 6 views
पुरवा में उत्तमचन्द्र लोधी की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया वीरांगना अवंतीबाई लोधी का जन्मोत्सव उमड़ा जनसैलाब
नेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया
पुरवा विधान सभा क्षेत्र में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास,उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में पुरवा विधान सभा क्षेत्र सहित आस पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में लगभग 25 हजार लोगों की भारी भीड़ एकत्र हुई जिससे पूरा आयोजन जनसैलाब में तब्दील नजर आया कार्यक्रम में मंच की अध्यक्षता कर रहे उत्तमचंद लोधी ने उपस्थित लोगों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी का जीवन साहस,संघर्ष,त्याग और राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देता है। उनका जन्मोत्सव पुरवा में आगे भी इसी उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाता रहेगा।उत्तमचंद लोधी ने कहा “मैं हर समाज की सेवा करने आया हूं और जब तक जिंदा हूं,तब तक अपने खून का एक-एक कतरा समाज की सेवा के लिए लगा दूंगा।” उनके इस संकल्प पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साह वर्धन किया।कार्यक्रम में पूर्व सांसद रीना चौधरी ,एटा विधायक विपिन कुमार डेविड, समाज सेवी संजय त्रिपाठी,पुरवा नगर अध्यक्ष रेनू गुप्ता, रज्जन यादव,योगेंद्र द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अजय चौरसिया एडवोकेट एवं पत्रकार रोहित सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर पत्रकारों, ग्राम प्रधानों एवं समाज सेवियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।आयोजन में शामिल होने पहुंचे लोगों के लिए आयोजकों की ओर से खाने-पीने की उचित व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बावजूद व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने का प्रयास किया गया जिससे कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने आयोजन की सराहना की।वक्ताओं ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जीवन और उनके अदम्य साहस को याद करते हुए कहा कि ऐसी महान वीरांगनाओं का इतिहास आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। उनके संघर्ष और बलिदान से युवा पीढ़ी को देश,समाज और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोगों की सहभागिता ने सामाजिक एकता का संदेश भी दिया। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलने और सभी वर्गों की सेवा करने की भावना से किया जा रहा है।मंच की अध्यक्षता कर रहे उत्तमचंद लोधी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुरवा विधान सभा क्षेत्र से पहुंचे हजारों लोगों,जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, ग्राम प्रधानों, समाज सेवियों और सभी सहयोगियों का तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
सम्बंधित खबरें
-
बांदा कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्य
-
आप कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल का जन्म दिन नेशनल न्यूज 1 उन्
-
एम्स रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गयानेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मीअखिल