संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरी किशोरी की मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका
-
By
Admin
Published - 19 August 2026 69 views
संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरी किशोरी की मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका,मिर्गी का दौरा पड़ने से संतुलन बिगड़ने की बताई जा रही वजह, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार छिवलहा गांव निवासी रमेश कुमार पासी की 16 वर्षीय पुत्री शालिनी मंगलवार को किसी काम से घर की छत पर गई थी। इसी दौरान अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। बताया जा रहा है कि दौरे के कारण किशोरी अपना संतुलन खो बैठी और छत से नीचे जा गिरी। ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई,आनन-फानन में परिजन घायल शालिनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों की चिकित्सकीय पुष्टि हो सके।वरिष्ठ उप निरीक्षक सुधीर पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोरी को मिर्गी का दौरा पड़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि किशोरी का करीब एक वर्ष से मिर्गी के दौरे का इलाज भी चल रहा था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार में छात्र मेधा दिवस एवं छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभनेशनल न्य
-
जलभराव में डूबा ग्राम पंचायत रायपुर महेवा का रास्ता, खुली विकास की पोलनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट
-
पीजी कालेज संस्थापक राय अम्बिका नाथ सिंह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गयानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर
-
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रानेशनल न्यूज १रायबरेल
-
जिलाधिकारी की पहल पर प्राथमिक विद्यालय सीवन में आयोजित हुआ तिथि भोजनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट
-
नवगठित बी-पैक्स समिति हरदी टीकर का भव्य शुभारंभनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माआज न