चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार में छात्र मेधा दिवस एवं छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
-
By
Admin
Published - 20 August 2026 6 views
चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार में छात्र मेधा दिवस एवं छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
ऊंचाहार, रायबरेली,चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार, रायबरेली में विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित करने के उद्देश्य से विद्यार्थी मेधा दिवस ( scholor day)का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर विद्यालय द्वारा इस शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ की गई छात्रवृति योजना (Scholarship Scheme) का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। यह अवसर विद्यार्थियों के लिए गौरव, प्रेरणा और उत्साह से भरा रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ चिन्मय मिशन के स्वामी प्रकर्षानंदा जी एवं चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार के चेयरमैन श्री आलोक वर्मा जी ने संयुक्त रूप से की।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में इस वर्ष कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के जिला स्तर के ओवरऑल टॉपर विद्यार्थियों तथा विभिन्न विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले एवं विषय-टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इन मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों के चेहरों पर उपलब्धि की खुशी और अभिभावकों के चेहरे पर गर्व की भावना ने पूरे वातावरण को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।
इसी अवसर पर विद्यालय द्वारा इस वर्ष से प्रारंभ की गई Scholarship Scheme का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इस योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों में से निर्धारित मानदंडों के आधार पर चयनित मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। विद्यालय की यह पहल विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान देने के साथ-साथ उन्हें अपने सपनों को बड़े लक्ष्य में बदलने और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि किसी विद्यार्थी की उपलब्धि केवल उसके अंक या प्रमाण-पत्र तक सीमित नहीं होती। उसके पीछे विद्यार्थी का परिश्रम, माता-पिता का त्याग, शिक्षकों का मार्गदर्शन और विद्यालय परिवार का निरंतर सहयोग होता है। इसी भावना के साथ Scholar Day विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ-साथ उनके सपनों और संभावनाओं को प्रोत्साहित करने का अवसर बना।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का सम्मान केवल एक उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि आने वाले कल के लिए एक नई जिम्मेदारी और प्रेरणा है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और मानवीय मूल्यों को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए।
Scholar Day एवं Scholarship Scheme के माध्यम से चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार ने यह संदेश दिया कि प्रतिभा को पहचान, परिश्रम को सम्मान और उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देना विद्यालय की निरंतर प्रतिबद्धता है। यह पहल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें अपने भविष्य के लिए और अधिक ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा देगी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार स्वामी ने सभी सम्मानित एवं छात्रवृत्ति प्राप्त विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्टता के पथ पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
सम्बंधित खबरें
-
चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार में छात्र मेधा दिवस एवं छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभनेशनल न्य
-
जलभराव में डूबा ग्राम पंचायत रायपुर महेवा का रास्ता, खुली विकास की पोलनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट
-
पीजी कालेज संस्थापक राय अम्बिका नाथ सिंह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गयानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर
-
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रानेशनल न्यूज १रायबरेल
-
जिलाधिकारी की पहल पर प्राथमिक विद्यालय सीवन में आयोजित हुआ तिथि भोजनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट
-
नवगठित बी-पैक्स समिति हरदी टीकर का भव्य शुभारंभनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माआज न