नवगठित बी-पैक्स समिति हरदी टीकर का भव्य शुभारंभ
-
By
Admin
Published - 19 August 2026 20 views
नवगठित बी-पैक्स समिति हरदी टीकर का भव्य शुभारंभ
नेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मा
आज नवगठित बी-पैक्स समिति हरदी टीकर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान भाइयों की गरिमामयी सहभागिता रही।
कार्यक्रम में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक विवेक कुमार जी, अपर जिला सहकारी अधिकारी सुनील कुमार सिंह, तहसील ऊँचाहार के अपर जिला सहकारी अधिकारी आलोक सिंह, जिला सहकारी बैंक के आईटी प्रमुख रंजय सिंह, शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र तिवारी, जगतपुर विकासखंड के समस्त सचिवगण—दुर्गेश सिंह, अरविंद सिंह, माता प्रसाद, महेंद्र कुमार, राहुल सिंह, मोनू त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारी बैंक के निदेशक एवं कामकाजी प्रधान अमरेश बहादुर सिंह जी के मार्गदर्शन में किया गया। समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि बी-पैक्स समितियों का सुदृढ़ीकरण गांव, किसान और सहकारिता को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस समिति के माध्यम से क्षेत्रीय किसानों को अपने गांव में ही गुणवत्तापूर्ण उर्वरक, बीज एवं कृषि से संबंधित अन्य आवश्यक सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।
उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग एवं सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को शासन की विभिन्न कृषि एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। भविष्य में समिति के माध्यम से किसानों की उपज के संग्रहण, विपणन एवं उचित मूल्य दिलाने की दिशा में भी प्रभावी कार्य किया जा सकेगा।
सम्बंधित खबरें
-
चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार में छात्र मेधा दिवस एवं छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभनेशनल न्य
-
जलभराव में डूबा ग्राम पंचायत रायपुर महेवा का रास्ता, खुली विकास की पोलनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट
-
पीजी कालेज संस्थापक राय अम्बिका नाथ सिंह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गयानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर
-
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रानेशनल न्यूज १रायबरेल
-
जिलाधिकारी की पहल पर प्राथमिक विद्यालय सीवन में आयोजित हुआ तिथि भोजनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट
-
नवगठित बी-पैक्स समिति हरदी टीकर का भव्य शुभारंभनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माआज न