पीजी कालेज संस्थापक राय अम्बिका नाथ सिंह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
-
By
Admin
Published - 20 August 2026 3 views
पीजी कालेज संस्थापक राय अम्बिका नाथ सिंह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी,
रायबरेली,सलोन। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, शिक्षक-कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शिक्षा जगत में योगदान को किया। सर्वोदय विद्यापीठ पीजी कॉलेज सलोन में गुरुवार को महाविद्यालय के संस्थापक राय अम्बिका नाथ सिंह का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिवार ने संस्थापक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की छात्रा प्रतिभा मौर्या द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्रा फलक नाज ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों एवं महाविद्यालय परिवार का स्वागत किया सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में स्वाति विश्वकर्मा और अंश सिंह ने अपनी कविताओं की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने संस्थापक राय अम्बिका नाथ सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि संस्थापक महोदय ने शिक्षा को समाज के विकास और युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का आधार माना। उनके द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थान आज भी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों की सीख देने का कार्य कर रहा है।महाविद्यालय के प्रबंधक राय अमरनाथ सिंह ने संस्थापक के जीवन एवं उनके शैक्षिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार और शिक्षा के प्रति समर्पण आज भी महाविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि संस्थापक के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के प्रो प्रदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान संस्थापक के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव दिखाई दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ, जन्मोत्सव समारोह महाविद्यालय परिवार के लिए भावपूर्ण और यादगार बन गया।
सम्बंधित खबरें
-
चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार में छात्र मेधा दिवस एवं छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभनेशनल न्य
-
जलभराव में डूबा ग्राम पंचायत रायपुर महेवा का रास्ता, खुली विकास की पोलनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट
-
पीजी कालेज संस्थापक राय अम्बिका नाथ सिंह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गयानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर
-
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रानेशनल न्यूज १रायबरेल
-
जिलाधिकारी की पहल पर प्राथमिक विद्यालय सीवन में आयोजित हुआ तिथि भोजनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट
-
नवगठित बी-पैक्स समिति हरदी टीकर का भव्य शुभारंभनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माआज न