सलोन पुलिस की मुठभेड़ में दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त घायल
-
By
Admin
Published - 19 August 2026 109 views
सलोन पुलिस की मुठभेड़ में दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त घायल
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी
सलोन/ रायबरेली। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में चल रहा था वांछित, कोडरी जंगल में पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को सलोन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज कराया गया।पुलिस के अनुसार सलोन क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ ही वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त मुन्ना कुरैशी कोडरी के जंगल में छिपा हुआ है और वहां से निकलकर भागने की फिराक में है।मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल कोडरी जंगल पहुंची और बताए गए स्थान की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि टीम को देखकर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया और पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने घायल अभियुक्त को हिरासत में लेकर उसके पास से संबंधित सामान कब्जे में लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में दर्ज दुष्कर्म के मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ की घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।
सम्बंधित खबरें
-
चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार में छात्र मेधा दिवस एवं छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभनेशनल न्य
-
जलभराव में डूबा ग्राम पंचायत रायपुर महेवा का रास्ता, खुली विकास की पोलनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट
-
पीजी कालेज संस्थापक राय अम्बिका नाथ सिंह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गयानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर
-
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रानेशनल न्यूज १रायबरेल
-
जिलाधिकारी की पहल पर प्राथमिक विद्यालय सीवन में आयोजित हुआ तिथि भोजनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट
-
नवगठित बी-पैक्स समिति हरदी टीकर का भव्य शुभारंभनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माआज न