रक्षा बंधन का यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक है वरिष्ठ पत्रकार अजय चौरसिया एडवोकेट
-
By
Admin
Published - 27 August 2026 12 views
रक्षा बंधन का यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक है वरिष्ठ पत्रकार अजय चौरसिया एडवोकेट
नेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया
बहन भाई के प्यार का पर्व रक्षा बंधन धूमधाम से मनाये जाने की तैयारी जगह-जगह जोर-जोर से शुरू है बहने अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधकर लंबी आयु की ईश्वर से कामना करेंगी आने वाली 28 अगस्त को रक्षा बंधन के पर्व पर धूमधाम से त्योहार को मनाने के लिए राखियों और मिठाइयों की दुकानों में भीड़ दिखने लगी है रक्षा बंधन के इस पवित्र त्योहार पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र सफलता तथा सुख समृद्धि की कामना करती है भाई भी उनकी रक्षा का वचन देते हैं। रक्षा बंधन के दिन पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा होता है और पारंपरिक पकवानों का आनंद लेता है भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और मुंह मीठा कराते हैं बाजारों में भारी भीड़ होती है और चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल रहता है।रक्षा बंधन के पवित्र पर्व पर ध्यान में रखकर मन में निश्चय करें कि स्नेह की सच्ची अनुभूति को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर अपने मन में वास्तविक बंधुता का भाव उत्पन्न कर शुद्ध और पवित्र मन के साथ भाई-बहन के अटूट रिश्ते को जीवन भर स्नेह प्रेम और विश्वास के साथ कायम रखेंगे
सम्बंधित खबरें
-
इस बार रक्षा बंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया पूरे दिन बांध सकेंगी बहन राखी उन्नाव ब्यूरो रिपोर
-
रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों व बंदियों को बांधी राखी, दिया प्रेम और सद्भाव का संदेशनेशनल न्यूज 1 बांद