रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों व बंदियों को बांधी राखी, दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश
-
By
Admin
Published - 27 August 2026 3 views
रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों व बंदियों को बांधी राखी, दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने जिला कारागार पहुंचकर जेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदी भाइयों-बहनों को राखी बांधी। इस दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की महत्ता बताते हुए आपसी प्रेम, शांति, सद्भाव और सकारात्मक जीवन का संदेश दिया गया।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही आध्यात्मिक जीवन अपनाने और सकारात्मक सोच के साथ समाज में प्रेम एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान जेल प्रशासन की ओर से ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम से जेल परिसर में भी भाईचारे और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर बीके शालिनी दीदी, साधना दीदी, आशा दीदी, शिखा बहन, सुनैना बहन, सोनी बहन, वंदना बहन, मसुराहा भाई साहब, दिलीप भाई जी, महेश भाई जी, पटेल भाई जी सहित अन्य भाई-बहन उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों व बंदियों को बांधी राखी, दिया प्रेम और सद्भाव का संदेशनेशनल न्यूज 1 बांद
-
दही चौकी में औद्योगिक इकाई से निकल रहे धुएं से लोगों में भारी चिंताउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट- अजय चौरसिय
-
दीवान गंज में 11 दिवसीय शिव स्थापना एवं पूजा-अर्चना संपन्ननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबाँदा। द