दही चौकी में औद्योगिक इकाई से निकल रहे धुएं से लोगों में भारी चिंता
-
By
Admin
Published - 24 August 2026 10 views
दही चौकी में औद्योगिक इकाई से निकल रहे धुएं से लोगों में भारी चिंता
उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट- अजय चौरसिया
उन्नाव जनपद के दही चौकी कोतवाली क्षेत्र में स्थित बी.एस. इंडस्ट्रीज और SHINE LEATHER FINISHERS से कथित रूप से काले धुएं के निकलने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इकाई से निकलने वाले धुएं से आस पास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही है।
वीडियो के माध्यम से साफ देखा जा सकता है कि औद्योगिक इकाई से कितना काला धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। धुएं का गुबार आस पास के क्षेत्र में फैलता नजर आ रहा है जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बी.एस. इंडस्ट्रीज का पता दही चौकी तिराहा,उन्नाव बताया गया है, जबकि SHINE LEATHER FINISHERS का पता F-35, F-36, Industrial Area Site-II Unnao दर्ज है।स्थानीय लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग एवं जिला प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर मौके पर जांच कराने की मांग की है लोगों का कहना है कि यदि जांच में प्रदूषण मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित इकाई के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न जुटा सकें
सम्बंधित खबरें
-
रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों व बंदियों को बांधी राखी, दिया प्रेम और सद्भाव का संदेशनेशनल न्यूज 1 बांद
-
दही चौकी में औद्योगिक इकाई से निकल रहे धुएं से लोगों में भारी चिंताउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट- अजय चौरसिय
-
दीवान गंज में 11 दिवसीय शिव स्थापना एवं पूजा-अर्चना संपन्ननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबाँदा। द