रक्षाबंधन का त्योहार आते ही नकली खोया पनीर एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों का धंधा जोरों पर मिलावट खोरों की बल्ले बल्ले
-
By
Admin
Published - 26 August 2026 27 views
रक्षाबंधन का त्योहार आते ही नकली खोया पनीर एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों का धंधा जोरों पर मिलावट खोरों की बल्ले बल्ले
उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया
उन्नाव जनपद में त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर कार्यवाही को लेकर उठ रहे सवाल त्योहार पर बढ़ा मिलावटी खाद्य पदार्थों का खतरा रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में खोया,पनीर और दूध से बने खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है जिससे मिलावटी और नकली खोया-पनीर की बिक्री की आशंका भी बढ़ने लगी है। त्योहार के सीजन में अधिक मुनाफे के लालच में मिलावटखोरी का खेल शुरू होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं।मिठाई की दुकानों से लेकर छोटे-बड़े खाद्य प्रतिष्ठानों तक खोया और पनीर की खपत बढ़ गई है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग के सामने मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने की चुनौती है। सवाल यह है कि बाजार में बिक रहे खोया,पनीर और दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता की जांच कितनी गंभीरता से की जा रही है?मिलावटी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक हो सकते हैं।खासकर त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग मिठाइयां और दूध से बने उत्पाद खरीदते हैं ऐसे में नमूना जांच और कार्यवाही में किसी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है।लोगों की मांग है कि रक्षा बंधन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग विशेष अभियान चलाकर खोया, पनीर दूध और मिठाइयों के नमूने ले और जांच में मिलावट पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।
जिससे त्योहार की मिठास में मिलावट का जहर न घुले इसके लिए प्रशासन को समय रहते जांच और कार्यवाही तीव्र गति से करना चाहिए
सम्बंधित खबरें
-
रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों व बंदियों को बांधी राखी, दिया प्रेम और सद्भाव का संदेशनेशनल न्यूज 1 बांद
-
दही चौकी में औद्योगिक इकाई से निकल रहे धुएं से लोगों में भारी चिंताउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट- अजय चौरसिय
-
दीवान गंज में 11 दिवसीय शिव स्थापना एवं पूजा-अर्चना संपन्ननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबाँदा। द