दीवान गंज में 11 दिवसीय शिव स्थापना एवं पूजा-अर्चना संपन्न
-
By
Admin
Published - 24 August 2026 11 views
दीवान गंज में 11 दिवसीय शिव स्थापना एवं पूजा-अर्चना संपन्न
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बाँदा। दीवान गंज में भगवान शिव की 11 दिवसीय स्थापना एवं धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। 11 दिनों तक चले आयोजन में प्रतिदिन भजन-कीर्तन, धार्मिक गीतों तथा पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। महिला मंडल की महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा कर क्षेत्र एवं परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता मौर्य के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बबली मौर्य, अंजना मौर्य, शांति मौर्य, पूनम मौर्य, रोशनी मौर्य, माही मौर्य, आरती मौर्य, अंकित मौर्य, नम्रता धुरिया, सुनीता धुरिया, दीपा धुरिया, नंदनी धुरिया, प्रिशा धुरिया, शिल्पी धुरिया, प्रिया गुप्ता, वर्षा धुरिया, ज्योति मौर्य, रेखा मौर्य, सुमन साहू, अनवी साहू, रोशनी राजपूत और कविता राजपूत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में एस.डी. सेवा संस्थान की सचिव प्रीती साहू ने भी सहभागिता कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। 11 दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन से दीवान गंज का वातावरण भक्तिमय बना रहा। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
सम्बंधित खबरें
-
रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों व बंदियों को बांधी राखी, दिया प्रेम और सद्भाव का संदेशनेशनल न्यूज 1 बांद
-
दही चौकी में औद्योगिक इकाई से निकल रहे धुएं से लोगों में भारी चिंताउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट- अजय चौरसिय
-
दीवान गंज में 11 दिवसीय शिव स्थापना एवं पूजा-अर्चना संपन्ननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबाँदा। द