शिक्षक सम्मान समारोह में सहायक अध्यापक शिवनाथ यादव सम्मानित
-
By
Admin
Published - 05 September 2026 9 views
शिक्षक सम्मान समारोह में सहायक अध्यापक शिवनाथ यादव सम्मानित
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
रोहनिया/ऊंचाहार। शिक्षक दिवस के अवसर पर रायबरेली में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में रोहनिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ऐहारी बुजुर्ग के सहायक अध्यापक शिवनाथ यादव को सम्मानित किया गया। यह सम्मान बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, रायबरेली के द्वारा आयोजित समारोह में उनके उत्कृष्ट शैक्षिक कार्य एवं विद्यालय में शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया।
शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित इस समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सहायक अध्यापक शिवनाथ यादव द्वारा विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयासों की सराहना की गई।
सम्मान मिलने पर शिवनाथ यादव ने कहा कि शिक्षक का सबसे बड़ा दायित्व बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
शिवनाथ यादव को सम्मानित किए जाने पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्बंधित खबरें
-
शिक्षक दिवस पर प्राथमिक विद्यालय मनोहरगंज में हुआ पौधरोपणनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी
-
शिक्षक सम्मान समारोह में सहायक अध्यापक शिवनाथ यादव सम्मानितनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्
-
रायबरेली फांसी के फंदे से लटकी मिली महिला इलाके में सनसनीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी