शिक्षक दिवस पर प्राथमिक विद्यालय मनोहरगंज में हुआ पौधरोपण
-
By
Admin
Published - 05 September 2026 10 views
शिक्षक दिवस पर प्राथमिक विद्यालय मनोहरगंज में हुआ पौधरोपण
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
जगतपुर (रायबरेली)। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मनोहरगंज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन दरोगा दिनेश गौतम एवं फॉरेस्ट गार्ड आशीष यादव की मौजूदगी में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस दौरान शिक्षकों और बच्चों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। पेड़-पौधे न केवल वातावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित एवं स्वस्थ पर्यावरण का आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सुचिता सिंह ने कहा कि शिक्षक दिवस पर पौधरोपण करना शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
कार्यक्रम में सहायक अध्यापक रागिनी मौर्य, मोहम्मद अशरफ, मुकेश कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में भी पौधों की देखभाल को लेकर उत्साह देखने को मिला।
सम्बंधित खबरें
-
शिक्षक दिवस पर प्राथमिक विद्यालय मनोहरगंज में हुआ पौधरोपणनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी
-
शिक्षक सम्मान समारोह में सहायक अध्यापक शिवनाथ यादव सम्मानितनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्
-
रायबरेली फांसी के फंदे से लटकी मिली महिला इलाके में सनसनीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी