नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3.5 लाख का माल बरामद
-
By
Admin
Published - 09 September 2026 20 views
नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3.5 लाख का माल बरामद
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस ने नकली एवं मिलावटी गुटखा बनाने के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मोहल्ला शंकरनगर में एक घर के अंदर चल रही कथित गुटखा फैक्ट्री पर छापा मारकर आरोपी चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दू को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक मौके से गुटखा बनाने की मशीन, करीब 73 किलो तंबाकू-सुपाड़ी, विभिन्न ब्रांडों के रैपर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा समेत करीब 3.5 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया।
आरोप है कि आरोपी कानपुर से कच्चा माल लाकर घर में नकली एवं मिलावटी गुटखा तैयार करता था और उसे आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस ने मामले में BNS और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य सप्लायरों और नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
दिशा बैठक में प्लेकार्ड लेकर पहुंचे विधायक स्कूल और खराब सड़कों का मुद्दा उठायानेशनल न्यूज 1 र
-
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की मांग, एबीवीपी ने डीएम को सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
-
नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3.5 लाख का माल बरामदनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। एसपी प
-
दलालों की रिश्वत खोरी की भेंट चढ़ गईं गरीब महिला की बेटी के शादी का रूपयानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट