छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की मांग, एबीवीपी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
-
By
Admin
Published - 09 September 2026 40 views
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की मांग, एबीवीपी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बांदा जिला इकाई ने जिले में जर्जर भवनों, छात्रावासों और निजी पीजी में रह रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने जिलेभर में विशेष सर्वेक्षण कराकर सुरक्षा मानकों की जांच कराने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में पीजी भवन गिरने की घटना के बाद छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरतना जरूरी है। एबीवीपी ने मांग की कि बांदा में सभी पीजी, छात्रावासों और जर्जर भवनों का विशेष टीम गठित कर निरीक्षण कराया जाए।
संगठन ने पीजी संचालकों के लिए सुरक्षा मानक निर्धारित करने के साथ भवनों की मजबूती, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और आपातकालीन निकास की जांच कराने की मांग की, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।
इस दौरान विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडेय, जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता, तहसील संयोजक अभय साहू, नगर मंत्री रामेन्द्र शर्मा, युवराज सिंह, समीर सिंह, अंबिका तिवारी, मोनू तिवारी और अजनेय अवस्थी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
दिशा बैठक में प्लेकार्ड लेकर पहुंचे विधायक स्कूल और खराब सड़कों का मुद्दा उठायानेशनल न्यूज 1 र
-
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की मांग, एबीवीपी ने डीएम को सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
-
नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3.5 लाख का माल बरामदनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। एसपी प
-
दलालों की रिश्वत खोरी की भेंट चढ़ गईं गरीब महिला की बेटी के शादी का रूपयानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट