प्लेसमेंट ड्राइव में बांदा कृषि विश्वविद्यालय के 22 छात्रों का चयन, 46 को इंटर्नशिप का मौका
-
By
Admin
Published - 09 September 2026 9 views
प्लेसमेंट ड्राइव में बांदा कृषि विश्वविद्यालय के 22 छात्रों का चयन, 46 को इंटर्नशिप का मौका
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्लेसमेंट ड्राइव में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट निदेशालय द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 22 छात्रों का विभिन्न पदों पर चयन हुआ, जबकि अंतिम वर्ष के 46 छात्रों को इंटर्नशिप के लिए चयनित किया गया।
प्लेसमेंट प्रक्रिया में देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों ने हिस्सा लिया। लखनऊ की दिव्यम पशु आहार प्राइवेट लिमिटेड में टेरिटरी सेल्स मैनेजर के पद पर 18 छात्रों का चयन हुआ। वहीं, झारखंड के आर्यभट्ट एजुकेशन एंड हेल्थ ट्रस्ट में कृषि विशेषज्ञ के पद पर 4 छात्रों का चयन किया गया।
इसके अलावा अंतिम वर्ष के 46 छात्रों का चार प्रतिष्ठित संस्थानों में इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ है। इनमें आर्यभट्ट एजुकेशन एंड हेल्थ ट्रस्ट, कृषि रसायन कंपनी बीएएसएफ (BASF), नोएडा की सवीर बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड और लखनऊ की दिव्यम पशु आहार प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
प्लेसमेंट नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक कालिया ने बताया कि विद्यार्थियों को रोजगार की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए नियमित रूप से प्लेसमेंट ड्राइव, औद्योगिक भ्रमण, प्रशिक्षण कार्यक्रम और व्यक्तित्व विकास कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।
कुलपति प्रो. एस.वी.एस. राजू ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार, इंटर्नशिप और कैरियर के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से कृषि क्षेत्र की वर्तमान एवं भविष्य की जरूरतों के अनुसार अपने ज्ञान और कौशल को विकसित कर रोजगार के साथ उद्यमिता के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।
सम्बंधित खबरें
-
दिशा बैठक में प्लेकार्ड लेकर पहुंचे विधायक स्कूल और खराब सड़कों का मुद्दा उठायानेशनल न्यूज 1 र
-
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की मांग, एबीवीपी ने डीएम को सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
-
नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3.5 लाख का माल बरामदनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। एसपी प
-
दलालों की रिश्वत खोरी की भेंट चढ़ गईं गरीब महिला की बेटी के शादी का रूपयानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट