खरीफ फसल बीमा की अंतिम तिथि 10 सितंबर किसान जल्द कराएं फसल का बीमा
-
By
Admin
Published - 08 September 2026 11 views
खरीफ फसल बीमा की अंतिम तिथि 10 सितंबर किसान जल्द कराएं फसल का बीमा
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। खरीफ 2026 में किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान से राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा कराने का अवसर दिया गया है। ऋणी किसानों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
जनपद के सभी ऋणी किसानों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले संबंधित बैंक शाखा में पहुंचकर अपनी फसल का बीमा अवश्य करा लें, ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में कृषि आय को होने वाले नुकसान से सुरक्षा मिल सके। पात्र ऋणी किसानों का बीमा बैंक स्तर से ही किया जाएगा।
योजना के तहत बाढ़, सूखा, असफल बुवाई सहित विभिन्न दैवीय आपदाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर कवर किया गया है। वहीं खड़ी फसल में ओलावृष्टि, जलभराव, भूस्खलन, बादल फटना और आकाशीय बिजली से आग लगने से होने वाली क्षति भी निर्धारित प्रावधानों के तहत बीमित होगी। फसल कटाई के बाद 14 दिनों तक खेत में सुखाने के लिए रखी फसल को ओलावृष्टि, बेमौसम बारिश और चक्रवाती वर्षा से होने वाले नुकसान को भी योजना में शामिल किया गया है।
फसल नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना देना अनिवार्य है। किसान संयुक्त टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना देकर शिकायत, सुझाव और फसल नुकसान की जानकारी दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी विकासखंड के कृषि बीज भंडार, कृषि रक्षा इकाई, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय अथवा उप कृषि निदेशक कार्यालय, बांदा में भी संपर्क किया जा सकता है।
सम्बंधित खबरें
-
तहसीलदार न्यायालय में लेखपाल के पेशकार की भूमिका पर उठे सवाल अधिवक्ताओं में आक्रोशनेशनल न्यूज १रायबर
-
सलोन में मा० विधायक अशोक कुमार ने किया आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं अभिभावकों का सम्माननेशनल न्यूज 1 र
-
अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 30 लीटर कच्ची शराब बरामदनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट स
-
खरीफ फसल बीमा की अंतिम तिथि 10 सितंबर किसान जल्द कराएं फसल का बीमानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
-
मझीवा सानी में बारिश का कहर 100 से अधिक मकान ढहे; सैकड़ों परिवार बेघरनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध