राहुल गांधी के दौरे से पहले अनोखी रथ यात्रा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में सागर से रायबरेली तक का सफर
-
By
Admin
Published - 08 September 2026 3 views
राहुल गांधी के दौरे से पहले अनोखी रथ यात्रा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में सागर से रायबरेली तक का सफर
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
राहुल गांधी के रायबरेली दौरे से पहले मध्य प्रदेश के सागर जिले से निकली एक अनोखी रथ यात्रा रायबरेली पहुंची।राम मंदिर में चढ़ावे में कथित चोरी के विरोध में निकाली गई ये यात्रा अयोध्या तक जाएगी... अधिवक्ता पीपी नायक के नेतृत्व में निकली इस यात्रा के जरिए कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी और आरएसएस पर आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना तहसील से शुरू हुई ये रथ यात्रा अब रायबरेली पहुंची है। यात्रा का नेतृत्व अधिवक्ता पीपी नायक कर रहे हैं... उनके मुताबिक राम मंदिर में चढ़ावे में हुई कथित चोरी के विरोध में ये यात्रा निकाली गई है, जो रायबरेली होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। यात्रा का उद्देश्य भाईचारा, एकता और सद्भाव का संदेश देना भी बताया गया।
पीपी नायक ने कहा कि कांग्रेस की राम मंदिर और सनातन धर्म में आस्था शुरू से रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पीवी नरसिंह राव का जिक्र करते हुए कांग्रेस की अयोध्या से जुड़ी भूमिका को याद किया।
रायबरेली पहुंचने पर उन्होंने इस धरती को नमन किया और इसे कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक भूमि बताया । उन्होंने कहा कि इसी धरती से इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का जुड़ाव रहा है और वर्तमान में राहुल गांधी रायबरेली से सांसद हैं
सागर से शुरू हुई ये यात्रा अब अयोध्या की ओर बढ़ रही है जहां रामलला के दर्शन के साथ यात्रा का समापन किए जाने की बात कही गई है
सम्बंधित खबरें
-
मझीवा सानी में बारिश का कहर 100 से अधिक मकान ढहे; सैकड़ों परिवार बेघरनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध
-
एम्स रायबरेली में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रारायबर
-
सलोन थाने में एफआईआर ऑनलाइन अपलोड न होने के आरोपपुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,मुकदमा दर्ज होने के च