एम्स रायबरेली में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन
-
By
Admin
Published - 08 September 2026 3 views
एम्स रायबरेली में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली में शिक्षक दिवस के अवसर पर 7 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे से मेडिकल कॉलेज भवन के ग्राउंड फ्लोर स्थित लेक्चर थिएटर (LT) में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान के शिक्षकों एवं संकाय सदस्यों के योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।
समारोह की शुरुआत संकाय सदस्यों के तिलक एवं गुलाब देकर स्वागत से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन महोदया ने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरू-शिष्य परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। शिक्षक देश के भविष्य-निर्माण में आज भी महत्वपूर्ण योगदान निभा रहे है। डीन एवं आचार्यों द्वारा अपने संबोधन में शिक्षा, चिकित्सा प्रशिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर एम्स के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं नर्सिंग विद्यार्थियों ने शास्त्रीय गायन, समूह नृत्य, समूह गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को आकर्षक बनाया।
सम्बंधित खबरें
-
मझीवा सानी में बारिश का कहर 100 से अधिक मकान ढहे; सैकड़ों परिवार बेघरनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध
-
एम्स रायबरेली में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रारायबर
-
सलोन थाने में एफआईआर ऑनलाइन अपलोड न होने के आरोपपुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,मुकदमा दर्ज होने के च