पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद में सपा ने भरी हुंकार, 2027 में सरकार बनाने का संकल्प
-
By
Admin
Published - 13 September 2026 11 views
पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद में सपा ने भरी हुंकार, 2027 में सरकार बनाने का संकल्प
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
नरैनी पार्टी कार्यालय में प्रदेश सचिव समरथ पाल ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश
बांदा। समाजवादी पार्टी द्वारा नरैनी विधानसभा क्षेत्र स्थित पार्टी कार्यालय में पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश सचिव समरथ पाल सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना सिंह पटेल ने की।
बैठक में पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज के साथ सभी वर्गों को सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। प्रदेश सचिव समरथ पाल ने सपा की नीतियों और विचारधारा पर चर्चा करते हुए वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
सुमन दिवाकर ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने उपस्थित लोगों से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने और वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं पार्टी पदाधिकारियों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगर से आए क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर बृजभूषण सिंह यादव, सुमन दिवाकर, सीताशरण पटेल, जगमोहन यादव, रामराज पटेल, मनोज यादव, लालू यादव, राजेंद्र यादव, नत्थू पाल, बच्चू राजपूत, रामविलास राजपूत, रामदीन पटेल, अवध पटेल, मोहम्मद हुसैन, हफीज खान, अमित यादव, रामचरन पाल, सत्यनारायण यादव, उमेश राजपूत, सुनील कुशवाहा, राजेश भारती, अंकित दिवाकर, बाला पाल, सुभीन यादव, सगीर अहमद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
राष्ट्रीय रॉकबॉल में बाँदा का परचम, रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य अभिनंदननेशनल न्यूज 1 बांदा रिप
-
बाँदा रोटी बैंक सोसायटी ने जरूरतमंदों को किया वस्त्र वितरण और उपयोगी सामग्रीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
7.44 करोड़ से संवरेगा ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग का नीलकंठ मंदिर मार्गनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
-
पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद में सपा ने भरी हुंकार, 2027 में सरकार बनाने का संकल्पनेशनल न्यूज 1 बांदा रिप
-
कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाजनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांद