बाँदा रोटी बैंक सोसायटी ने जरूरतमंदों को किया वस्त्र वितरण और उपयोगी सामग्री
-
By
Admin
Published - 14 September 2026 7 views
बाँदा रोटी बैंक सोसायटी ने जरूरतमंदों को किया वस्त्र वितरण और उपयोगी सामग्री
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने मानवता और सेवा का अनुपम संदेश देते हुए ग्राम कनवारा में एक वृहद सेवा अभियान आयोजित किया। इस दौरान लगभग 300 जरूरतमंद ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को कपड़े, साड़ी,किताबें, पर्स, जूते-चप्पल सहित दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री वितरित की गई। रोटी बैंक सोसाइटी हर रविवार विगत 08 वर्षों से जरूरतममंदों की मदद करती चली आ रही है।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा केवल रिश्तों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरत के समय किसी का हाथ थामना ही सेवा का सबसे सुंदर रूप है।
कार्यक्रम का आयोजन बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता तथा कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान श्री आशीष यादव पप्पू के निर्देशन में एवं समाजसेवी सुनील यादव के सहयोग से ग्राम कनवारा, थाना कृषि विश्वविद्यालय, ब्लॉक बड़ोखर, जनपद बाँदा में यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
बाँदा शहर के जागरूक एवं सामाजिक सरोकार रखने वाले नागरिकों द्वारा दान स्वरूप उपलब्ध कराए गए वस्त्र एवं अन्य उपयोगी सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाई गई। वितरण के साथ-साथ संगठन के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात नियमों तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया।
कार्यक्रम के अंत में सोसाइटी के उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है।
कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने बाँदा रोटी बैंक की पूरी टीम को दुआओं और आशीर्वाद से नवाज़ा।
इस अवसर पर अध्यक्ष रिज़वान अली,उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, शाखा प्रमुख खाईपार जगदीश श्रीवास, उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन, उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान, सदस्य सचिन साहू,मोहम्मद हातिफ सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सम्बंधित खबरें
-
राष्ट्रीय रॉकबॉल में बाँदा का परचम, रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य अभिनंदननेशनल न्यूज 1 बांदा रिप
-
बाँदा रोटी बैंक सोसायटी ने जरूरतमंदों को किया वस्त्र वितरण और उपयोगी सामग्रीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
7.44 करोड़ से संवरेगा ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग का नीलकंठ मंदिर मार्गनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
-
पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद में सपा ने भरी हुंकार, 2027 में सरकार बनाने का संकल्पनेशनल न्यूज 1 बांदा रिप
-
कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाजनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांद