7.44 करोड़ से संवरेगा ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग का नीलकंठ मंदिर मार्ग
-
By
Admin
Published - 13 September 2026 5 views
7.44 करोड़ से संवरेगा ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग का नीलकंठ मंदिर मार्ग
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
20 दिसंबर तक चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और रोड सेफ्टी का काम पूरा करने का लक्ष्य
बांदा। ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग स्थित प्राचीन नीलकंठ मंदिर मार्ग के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की राह सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 7.44 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और रोड सेफ्टी का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए किलोमीटर एक और दो को चयनित किया गया है। कार्य को आगामी 20 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कालिंजर दुर्ग स्थित भगवान नीलकंठेश्वर मंदिर बुंदेलखंड की पौराणिक और ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है। दुर्ग की भौगोलिक स्थिति और मार्ग की कठिनाइयों के कारण यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क के कायाकल्प से आवागमन सुगम होने के साथ ही पर्यटकों की सुविधा में भी सुधार की उम्मीद है।
मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के साथ सड़क सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। इससे कालिंजर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने मार्ग के विकास कार्य को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।
सम्बंधित खबरें
-
राष्ट्रीय रॉकबॉल में बाँदा का परचम, रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य अभिनंदननेशनल न्यूज 1 बांदा रिप
-
बाँदा रोटी बैंक सोसायटी ने जरूरतमंदों को किया वस्त्र वितरण और उपयोगी सामग्रीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
7.44 करोड़ से संवरेगा ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग का नीलकंठ मंदिर मार्गनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
-
पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद में सपा ने भरी हुंकार, 2027 में सरकार बनाने का संकल्पनेशनल न्यूज 1 बांदा रिप
-
कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाजनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांद