आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे अयोध्यावासी वैश्य समाज के लोग
-
By
Admin
Published - 23 September 2026 8 views
आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे अयोध्यावासी वैश्य समाज के लोग
डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, पिछड़ा वर्ग में शामिल करने और वैश्य एक्ट बनाने की उठाई मांग
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। अयोध्यावासी वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। समाज के लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न मांगों को शासन तक पहुंचाया।
समाज के लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से अयोध्यावासी वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल किए जाने की मांग की। साथ ही समाज के लोगों ने वैश्य समाज के उत्पीड़न को रोकने के लिए एससी-एसटी एक्ट की तर्ज पर वैश्य एक्ट बनाए जाने की मांग भी उठाई।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि अयोध्यावासी वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग लंबे समय से शासन के समक्ष उठाई जा रही है। उनका कहना है कि कई वर्षों से विभिन्न स्तरों पर मांग रखे जाने के बावजूद अभी तक इस दिशा में अपेक्षित निर्णय नहीं हुआ है।
बुधवार को बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान समाज की ओर से कहा गया कि जो राजनीतिक दल अथवा जनप्रतिनिधि अयोध्यावासी वैश्य समाज को आरक्षण के दायरे में लाने और वैश्य समाज के उत्पीड़न को रोकने के लिए वैश्य एक्ट बनाए जाने की मांग का समर्थन करेगा, समाज उसके संबंध में राजनीतिक स्तर पर निर्णय लेने पर विचार करेगा।
समाज के लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का विरोध करना नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही सामाजिक और आरक्षण संबंधी मांगों को शासन तक मजबूती से पहुंचाना है। कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते कार्यक्रम के दौरान गहमागहमी का माहौल रहा।
ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद गुप्ता ‘राजा’, वीरेंद्र गुप्ता ‘बाबू’, राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, वृंदावन वैश्य, अजीत गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, विवेकानंद गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, वंदना गुप्ता, पार्वती गुप्ता, सरोज गुप्ता, भानु गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, विनय गुप्ता, संतोष गुप्ता, मनोज गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार केके गुप्ता, पत्रकार बसंत गुप्ता, पत्रकार अंशु गुप्ता, राजेश गुप्ता, अनशनकारी शिवगोपाल गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, नीतू गुप्ता, अवधेश गुप्ता, पुनीत गुप्ता, गोविंद गुप्ता, दयाराम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
बारिश बनी इम्तिहान डटे रहे सपाई अखिलेश यादव के इंतजार में जीआईसी मैदान में भीगा जनसैलाबनेशनल न्यूज 1
-
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर हुई युवक की दर्दनाक मौत युवक था परिवार का इकलौता चिराग उन्नाव ब्यूरो
-
बारिश के बीच चंद्रशेखर रस्तोगी ने दाखिल किया नामांकन स्टे ऑर्डर का हवाला देकर जताई चुनाव लड़ने की दा