लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर हुई युवक की दर्दनाक मौत युवक था परिवार का इकलौता चिराग
-
By
Admin
Published - 24 September 2026 54 views
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर हुई युवक की दर्दनाक मौत युवक था परिवार का इकलौता चिराग
उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट- अजय चौरसिया
पुरवा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर शाम लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तौरा गांव निवासी उमा शंकर यादव का इकलौता बेटा शिवम यादव (26) देर शाम अपने दोस्तों के साथ लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे की ओर घूमने गया था इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।हादसे की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली घर में चीख-पुकार मच गई।मृतक शिवम अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बड़ी बहनें सपना और सोनी हैं जिनकी शादी पहले ही हो चुकी है। बेटे की मौत से पिता उमा शंकर यादव और मां रुपा का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों के मुताबिक शिवम अक्सर अपने दोस्तों के साथ एक्सप्रेसवे की ओर घूमने जाता था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है घटना की सूचना पर पुरवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि युवक सड़क हादसे का शिकार हुआ है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
बारिश बनी इम्तिहान डटे रहे सपाई अखिलेश यादव के इंतजार में जीआईसी मैदान में भीगा जनसैलाबनेशनल न्यूज 1
-
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर हुई युवक की दर्दनाक मौत युवक था परिवार का इकलौता चिराग उन्नाव ब्यूरो
-
बारिश के बीच चंद्रशेखर रस्तोगी ने दाखिल किया नामांकन स्टे ऑर्डर का हवाला देकर जताई चुनाव लड़ने की दा