सलोन में नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव के लिए 8 ने भरे पर्चे परमेश पटेल ने भी किया नामांकन13 को वोटिंग और 15 अक्टूबर को होगी गिनती
-
By
Admin
Published - 24 September 2026 33 views
सलोन में नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव के लिए 8 ने भरे पर्चे परमेश पटेल ने भी किया नामांकन13 को वोटिंग और 15 अक्टूबर को होगी गिनती
नेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मा
रायबरेली के सलोन में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन था। इस दौरान तहसील परिसर में राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। पार्टी और निर्दलीय समेत कुल 8 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे।
परमेश पटेल ने भी अपने समर्थकों के साथ तहसील परिसर पहुंचकर नामांकन किया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे उनके वादों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने सलोन का विकास जनता की सोच के अनुसार करने का भरोसा दिया।
परमेश पटेल ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि जनता की होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हर वर्ग के लोगों से मतलब है और वे सभी धर्मों के लोगों का सम्मान करते हैं।
नामांकन के आखिरी दिन उम्मीदवारों ने ढोल-नगाड़ों और समर्थकों की भीड़ के साथ पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने अपनी ताकत भी दिखाई।
कुल 8 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे।
सलोन की जनता 13 अक्टूबर को अपना नगर पंचायत अध्यक्ष चुनेगी। सभी को 15 अक्टूबर को होने वाली वोटों की गिनती का इंतजार है। सभी उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।
सम्बंधित खबरें
-
बारिश बनी इम्तिहान डटे रहे सपाई अखिलेश यादव के इंतजार में जीआईसी मैदान में भीगा जनसैलाबनेशनल न्यूज 1
-
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर हुई युवक की दर्दनाक मौत युवक था परिवार का इकलौता चिराग उन्नाव ब्यूरो
-
बारिश के बीच चंद्रशेखर रस्तोगी ने दाखिल किया नामांकन स्टे ऑर्डर का हवाला देकर जताई चुनाव लड़ने की दा