अखिलेश यादव का पीडीए रथ पहुंचा रायबरेली कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाबटोल प्लाजा से लेकर शहर तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत गूंजे अखिलेश भैया जिंदाबाद के नारे
-
By
Admin
Published - 24 September 2026 85 views
अखिलेश यादव का पीडीए रथ पहुंचा रायबरेली कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाबटोल प्लाजा से लेकर शहर तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, गूंजे ‘अखिलेश भैया जिंदाबाद’ के नारे
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी,
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को पीडीए रथ के साथ रायबरेली पहुंचे। उनके आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। रायबरेली टोल प्लाजा समेत रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने रुककर उनका स्वागत किया और नारेबाजी की। अखिलेश यादव के काफिले के पहुंचते ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता सड़क किनारे जुट गए। कार्यकर्ताओं ने ‘अखिलेश भैया जिंदाबाद’ और समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर पीडीए रथ का स्वागत किया। स्वागत के दौरान पूरे मार्ग पर पार्टी समर्थकों की भीड़ नजर आई।अखिलेश यादव की यह पीडीए रथ यात्रा आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शुरू हुई है। समाजवादी पार्टी ने रायबरेली से इस यात्रा की शुरुआत की है। पीडीए को पार्टी की ओर से पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े सामाजिक गठजोड़ के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।अखिलेश यादव के रायबरेली पहुंचने से पहले ही जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई थीं। उनके स्वागत में समर्थकों की ओर से पोस्टर और होर्डिंग भी लगाए गए हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर विरोध से जुड़े पोस्टर भी सामने आए हैं, जिससे जिले मेंराजनीतिक माहौल और चर्चा तेज हो गई रायबरेली में अखिलेश यादव के आगमन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और जगह-जगह हुए स्वागत ने पीडीए रथ यात्रा को लेकर सपा समर्थकों के उत्साह को सामने रखा।
सम्बंधित खबरें
-
बारिश बनी इम्तिहान डटे रहे सपाई अखिलेश यादव के इंतजार में जीआईसी मैदान में भीगा जनसैलाबनेशनल न्यूज 1
-
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर हुई युवक की दर्दनाक मौत युवक था परिवार का इकलौता चिराग उन्नाव ब्यूरो
-
बारिश के बीच चंद्रशेखर रस्तोगी ने दाखिल किया नामांकन स्टे ऑर्डर का हवाला देकर जताई चुनाव लड़ने की दा