अखिलेश यादव के दौरे से पहले पोस्टर वार आजम अतीक मुख्तार की तस्वीरों के साथ लगे तीखे नारे
-
By
Admin
Published - 24 September 2026 62 views
अखिलेश यादव के दौरे से पहले पोस्टर वार आजम अतीक मुख्तार की तस्वीरों के साथ लगे तीखे नारे
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे से पहले शहर में पोस्टरबाजी को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। गुरुवार को प्रस्तावित अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा से पहले शहर के विभिन्न स्थानों पर ऐसे पोस्टर नजर आए, जिनमें आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें लगाई गई हैं।पोस्टरों पर ‘आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी—यही चलाते थे सरकार’ जैसे नारे लिखे गए हैं। इसके साथ ही ‘अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश’ स्लोगन भी पोस्टरों पर दर्ज है। पोस्टरों में अखिलेश यादव के साथ इन तीनों नेताओं की तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए सपा के पूर्व शासनकाल को लेकर राजनीतिक निशाना साधा गया है।अखिलेश यादव के रायबरेली पहुंचने से ठीक पहले सामने आए इन पोस्टरों को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रायबरेली में उनके विरोध में ‘अखिलेश यादव वापस जाओ’ लिखे पोस्टर भी कुछ स्थानों पर लगाए गए हैं। हालांकि, आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरों वाले पोस्टरों को किस व्यक्ति या संगठन ने लगवाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।गौरतलब है कि अखिलेश यादव 24 सितंबर को रायबरेली से पीडीए रथ यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। उनके कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मुलाकात और जीआईसी मैदान में सभा सहित कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। ऐसे में दौरे से पहले हुई पोस्टरबाजी ने जिले की सियासत में नई बहस छेड़ दी है।पोस्टर वार के बीच अब सभी की नजर अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे और इस दौरान होने वाली राजनीतिक गतिविधियों पर है।
सम्बंधित खबरें
-
बारिश बनी इम्तिहान डटे रहे सपाई अखिलेश यादव के इंतजार में जीआईसी मैदान में भीगा जनसैलाबनेशनल न्यूज 1
-
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर हुई युवक की दर्दनाक मौत युवक था परिवार का इकलौता चिराग उन्नाव ब्यूरो
-
बारिश के बीच चंद्रशेखर रस्तोगी ने दाखिल किया नामांकन स्टे ऑर्डर का हवाला देकर जताई चुनाव लड़ने की दा