राष्ट्रीय महत्व के संस्थान फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट
-
By
Admin
Published - 29 September 2026 4 views
राष्ट्रीय महत्व के संस्थान फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
फुरसतगंज परिसर में आज पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। परिसर में नवनिर्मित 255 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र (सोलर पावर प्लांट) का भव्य उद्घाटन संस्थान के कार्यकारी निदेशक श्री सुनील द्विवेदी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए कार्यकारी निदेशक श्री सुनील द्विवेदी ने कहा, "यह सौर ऊर्जा उत्पादन परियोजना, पर्यावरण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा क्लीन एवं ग्रीन ऊर्जा की दिशा में हमारा एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। यह संयंत्र न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करेगा, बल्कि संस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनाएगा।" उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को रिकॉर्ड समय में पूरा करने के लिए परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जमकर सराहना की और उन्हें बधाई दी।
यह अत्याधुनिक सोलर प्लांट संस्थान की कुल बिजली आवश्यकता का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा खुद पूरा करेगा। इस संयंत्र से सालाना लगभग 2.8 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होने का अनुमान है, जिससे संस्थान को हर साल करीब 30 लाख रुपये की बड़ी वित्तीय बचत होगी। इस ग्रीन ऊर्जा पहल से कार्बन फुटप्रिंट में भारी कमी आएगी, जो देश के सतत विकास के लक्ष्यों के अनुकूल है।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम की अध्यक्षता में एनकार्ड की बैठक सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माएनकार्ड
-
विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आयोजित हुआ जागरुकता शिविर नेशनल न्यू
-
डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट सन्नो वि
-
बांदा में तहबाजारी वसूली को लेकर मारपीट का आरोप सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर