डीएम की अध्यक्षता में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न
-
By
Admin
Published - 29 September 2026 18 views
डीएम की अध्यक्षता में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मा
एनकार्ड की बैठक में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई के निर्देशरायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की रोकथाम के लिए अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई तथा प्रभावी नियंत्रण के लिए आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार एवं अवैध शराब के निर्माण/बिक्री के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान को निरंतर प्रभावी ढंग से जारी रखा जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए नियमित रूप से निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई करने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता एवं पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। जिला चिकित्सालय तथा समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न केंद्रों में नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के लिए काउंसलिंग एवं पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाए तथा नशे के दुष्परिणामों के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है तथा संबंधित क्षेत्रों में नियमित रूप से अभियान चलाकर जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार रावत, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम की अध्यक्षता में एनकार्ड की बैठक सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माएनकार्ड
-
विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आयोजित हुआ जागरुकता शिविर नेशनल न्यू
-
डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट सन्नो वि
-
बांदा में तहबाजारी वसूली को लेकर मारपीट का आरोप सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर