विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आयोजित हुआ जागरुकता शिविर
-
By
Admin
Published - 29 September 2026 3 views
विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आयोजित हुआ जागरुकता शिविर
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मा
रायबरेली उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के दिशा-निर्देशन में विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत मदर टेरेसा इण्टर कालेज, सन्त कवर राम इण्टर कालेज, देदौर इण्टर कालेज व तहसील सलोन के अन्तर्गत निमिषा इण्टर कालेज, माडर्न पब्लिक स्कूल व तहसील ऊँचाहार के अन्तर्गत हर नरायण इण्टर कालेज रायबरेली में विशेष पाक्सो जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।मदर टेरेसा इण्टर कालेज में अपर जिला जज अभिषेक सिन्हा के द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि पॉक्सो अधिनियम 2012 भारत का एक विशेष कानून है जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। इस कानून का पूरा नाम लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 है। इस अवसर पर अपर जिला जज अंशुमान पटनायक के द्वारा उपस्थित बच्चों को गुड टच, बैड टच सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गयी।
सन्त कवर राम इण्टर कालेज में अपर जिला जज अनुपम शौर्य द्वारा बताया गया कि पॉक्सो अधिनियम 2012 के सम्बन्ध में उपस्थित बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। इस जागरुकता कार्यक्रम में सिविल जज कृति किशोर के द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि जब भी कभी आपको असहजता लगे उसकी रिपोर्ट आपको तुरंत करना चाहिए। यह आप का अधिकार है, इस सम्बन्ध में आप चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व नालसा हेल्प लाइन 15100 पर विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है।
देदौर इण्टर कालेज, रायबरेली में अपर जिला जज अमित कुमार पाण्डेय के द्वारा पॉक्सो अधिनियम 2012 में सम्बन्ध में उपस्थित बच्चों को बताया गया। इस अवसर पर सिविल जज शिवम वर्मा के द्वारा प्रवेशकारी लैंगिक हमला, लैंगिक हमला, लैंगिक उत्पीड़न और बच्चों से जुड़ा अश्लील साहित्य जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं, के सम्बन्ध में बताया गया।
इसके अतिरिक्त तहसील सलोन के अन्तर्गत निमिषा इण्टर कालेज, माडर्न पब्लिक स्कूल व तहसील ऊँचाहार के अन्तर्गत हर नरायण इण्टर कालेज में रायबरेली में तहसील सलोन में आयोजित विशेष पॉक्सो जागरुकता कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायाधिकारी लालगंज मृणालिनी श्रीवास्तव के द्वारा व तहसील ऊँचाहार में आयोजित विशेष पॉक्सो जागरुकता कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायाधिकारी पारितोष प्रकाश के द्वारा की गयी। इस जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को पाक्सो एक्ट 2012 के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।
इस विशेष पॉक्सो जागरुकता शिविर में मदर टेरेसा कालेज रायबरेली के प्रधानाचार्य कविता अवस्थी, सन्त कवर राम इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य आर०एन० शुक्ला, देदौर इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य शैवेन्द्र कुमार भूषण व पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति, शिप्रा सोनकर, पूनम सिंह, अजीत कुमार, किरन तिवारी, पवन कुमार श्रीवास्तव, रितुल कुमार वैश्य, नागार्जुन, ठाकुर प्रसाद, अभिषेक यादव व जितेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम की अध्यक्षता में एनकार्ड की बैठक सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माएनकार्ड
-
विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आयोजित हुआ जागरुकता शिविर नेशनल न्यू
-
डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट सन्नो वि
-
बांदा में तहबाजारी वसूली को लेकर मारपीट का आरोप सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर