हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित
-
By
Admin
Published - 30 September 2026 10 views
हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 14 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ, एम्स रायबरेली, प्रो. (डॉ.) अमिता जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
हिंदी पखवाड़े के दौरान संस्थान के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए काव्य-पाठ, ओपन क्विज, वस्तुनिष्ठ, निबंध, भाषण, रंगोली तथा पोस्टर/स्लोगन/रचनात्मक प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत परंपरागत वंदे मातरम एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। आयोजन प्रभारी डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। हिंदी अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने पखवाड़ा के दौरान हई सभी प्रतियोगिताओं का विस्तृत विवरण एवं विजेताओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्थान के दैनिक कार्यालयीन एवं शैक्षणिक कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी एक ध्वन्यात्मक भाषा है जिसमें जो हम पढ़ते है वैसा ही लिखते है। उन्होंने हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान काव्य-पाठ का एक विशेष सत्र आयोजित किया गया जिसमें छात्र वर्ग एवं कार्मिक वर्ग के विजेताओं ने अपनी रचना प्रस्तुत की। उनके अलावा वरिष्ठ संकाय सदस्यों प्रो. प्रगति गर्ग, प्रो. भोलानाथ, डॉ. तरुण प्रकाश माहेश्वरी एवं डॉ. गौरव त्रिवेदी ने अनुपम काव्य प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के अगले चरण में डॉ. जैन एवं अन्य गणमान्यों ने सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम में डीन परीक्षा. डॉ. प्रगति गर्ग, उप-निदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कु. श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ संकाय सदस्य, अधिकारी, कार्मिक एवं छात्र उपस्थित थे। डॉ. रूपाली द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।
सम्बंधित खबरें
-
हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजितनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्राअखिल भारत
-
डीएम की अध्यक्षता में एनकार्ड की बैठक सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माएनकार्ड
-
विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आयोजित हुआ जागरुकता शिविर नेशनल न्यू
-
डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट सन्नो वि
-
बांदा में तहबाजारी वसूली को लेकर मारपीट का आरोप सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर