मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री को किया गया माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन
-
By
Admin
Published - 02 October 2026 10 views
मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री को किया गया माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बाँदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, जिला इकाई बाँदा की ओर से कमिश्नर कार्यालय के सामने सिविल लाइन स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ललित कुमार एवं मैन बॉडी जिलाध्यक्ष नीरज निगम ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए
इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी को अपने जीवन का आधार बनाकर समाज और देश को नई दिशा देने का कार्य किया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा के माध्यम से देशवासियों के सामने सेवा और समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की
वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को केवल जयंती तक सीमित न रखते हुए दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जैसे मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया
कार्यक्रम में पत्रकारों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारिता समाज की समस्याओं को सामने लाने और जनहित के मुद्दों को जिम्मेदारी के साथ उठाने का माध्यम है। पत्रकारों को निष्पक्षता, सत्यता और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाजहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया
इस दौरान आसिफ अली, मितेश कुमार, नीरज निगम, ललित कुमार, श्रीकांत श्रीवास्तव, सुरेंद्र धुरिया, महिला जिलाध्यक्ष रूपा गोयल, संध्या धुरिया, मोनिका सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
बांदा में केन पथ स्थित विद्या मंदिर के पास गौ सम्मान आह्वान अभियान का आयोजन नेशनल न्यूज 1 बांदा
-
अहेसा में बंदरों का आतंक दहशत में बच्चे अब तक छह बच्चों को कर चुके घायलउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट- अजय चौ