राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का पर्यावरण संदेश: गांधी-शास्त्री जयंती पर तहसील परिसर में रोपे आम के पौधे
-
By
Admin
Published - 02 October 2026 8 views
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का पर्यावरण संदेश: गांधी-शास्त्री जयंती पर तहसील परिसर में रोपे आम के पौधे
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
रायबरेली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, जनपद रायबरेली द्वारा पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया गया। परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत तहसील सलोन परिसर और विकास खंड परिसर में आम के पौधे रोपे गए।
अधिकारियों और पत्रकारों ने लिया संकल्प
तहसील सलोन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपजिलाधिकारी अंकित कुमार, तहसीलदार अवनीश कुमार और नायब तहसीलदार ने आम का पौधा रोपकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर पुलिस विभाग से क्षेत्राधिकारी यदुवेन्द्र कुमार और कोतवाली प्रभारी संदीप राय ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
वहीं विकास खंड परिसर में खंड विकास अधिकारी शशि कुमार तिवारी और एडीओ पंचायत जितेन्द्र कुमार सिंह की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। वन विभाग की ओर से क्षेत्राधिकारी श्याम सुंदर तिवारी और वन दरोगा संजय यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, सत्य और कर्म का जो मार्ग दिखाया, उसी मार्ग पर चलते हुए पर्यावरण की रक्षा करना आज की सबसे बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है।
*वृक्ष हैं जीवन का आधार*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया और फल भी उपलब्ध कराते हैं। आज ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए पौधरोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाना भी हम सबकी जिम्मेदारी है।
*परिषद के पदाधिकारी रहे मौजूद*
इस पौधरोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला सचिव कपिल त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। जिसमें धर्मवीर यादव, प्रवक्ता नेजल चौरसिया, रामभवन, शशि कुमार सिंह, अनिल पांडेय, विमला रावत, सन्नो विश्वकर्मा, शिव कुमारी, दीपक सिंह, अनिल भारती, मुनेश्वर, अमन कुमार, शिव प्रसाद यादव और पवन दूबे सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।
सभी ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण और गांधी जी के स्वच्छता व शास्त्री जी के जय जवान, जय किसान के नारे को सार्थक करने का संकल्प लिया।
सम्बंधित खबरें
-
बांदा में केन पथ स्थित विद्या मंदिर के पास गौ सम्मान आह्वान अभियान का आयोजन नेशनल न्यूज 1 बांदा
-
अहेसा में बंदरों का आतंक दहशत में बच्चे अब तक छह बच्चों को कर चुके घायलउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट- अजय चौ