कल्चरल वीक एवं फ्रेशर पार्टी का भव्य समापन
-
By
Admin
Published - 03 October 2026 101 views
कल्चरल वीक एवं फ्रेशर पार्टी का भव्य समापन
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
फुरसतगंज, अमेठी। वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय महत्व के संस्थान फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI), फुरसतगंज परिसर में आयोजित स्पोर्ट्स एंड कल्चरल वीक ‘इर्तिका 7.0’ एवं फ्रेशर पार्टी का समापन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
‘इर्तिका 7.0’ के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, जलेबिन थ्रो, शॉट पुट, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, टग ऑफ वॉर सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
समापन समारोह में संस्थान के कार्यकारी निदेशक श्री सुनील कुमार द्विवेदी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं फ्रेशर पार्टी के दौरान नवागंतुक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में FDDI स्पोर्ट्स एवं कल्चरल कमेटी, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान परिसर में उत्साह एवं उमंग का माहौल बना रहा।
सम्बंधित खबरें
-
मिनी स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमनेशनल न्यूज १राय
-
कल्चरल वीक एवं फ्रेशर पार्टी का भव्य समापननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्राफुरसतगंज
-
नर्सिंग होम में झोलाछाप डॉक्टर बने युवकों का नवजात का ईलाज करते वीडीयो वायरलनेशनल न्यूज 1 रायबरेली र
-
पांच दिन के आंदोलन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं से मिले डीएमनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा।
-
सपा कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च का ऐलाननेशनल न्यूज 1 ब
-
संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें आईं, छह का मौके पर निस्तारणनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबां