संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें आईं, छह का मौके पर निस्तारण
-
By
Admin
Published - 03 October 2026 6 views
संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें आईं, छह का मौके पर निस्तारण
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। तहसील पैलानी में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अमित आसेरी ने की। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 85 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में गौरी कला गौशाला से संबंधित शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया। शिकायतकर्ता विनय तिवारी ने गौवंश के अनैतिक तरीके से विक्रय, शव निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने तथा गौशाला में कीचड़, पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने गौरी कला गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गौशाला में 155 गोवंश पाए गए। अधिकारियों के अनुसार, गोवंश के लिए चारा, पानी एवं पशु आहार की पर्याप्त उपलब्धता तथा साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली। शिकायत में उल्लिखित बिंदुओं का मौके पर सत्यापन भी किया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गौशालाओं में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा-पानी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य देखभाल की व्यवस्था लगातार सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
समाधान दिवस में भूमि एवं राजस्व, खाद्य एवं रसद, पुलिस, कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन, जल निगम, बैंक समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि आवश्यकता के अनुसार स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक राजेश समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे
सम्बंधित खबरें
-
मिनी स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमनेशनल न्यूज १राय
-
कल्चरल वीक एवं फ्रेशर पार्टी का भव्य समापननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्राफुरसतगंज
-
नर्सिंग होम में झोलाछाप डॉक्टर बने युवकों का नवजात का ईलाज करते वीडीयो वायरलनेशनल न्यूज 1 रायबरेली र
-
पांच दिन के आंदोलन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं से मिले डीएमनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा।
-
सपा कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च का ऐलाननेशनल न्यूज 1 ब
-
संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें आईं, छह का मौके पर निस्तारणनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबां