मिनी स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
-
By
Admin
Published - 03 October 2026 42 views
मिनी स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी
सलोन (रायबरेली)। शनिवार को मिनी स्टेडियम सलोन में माध्यमिक विद्यालयों की क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित भारती ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य अमित भारती ने कहा कि खेलों से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।800 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन,सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामसापुर के मोहम्मद राजा ने प्रथम तथा पीएम श्री विद्यालय के दीपक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में कान्ह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, करहिया बाजार की प्रीती प्रथम और इसी विद्यालय की संजू द्वितीय स्थान पर रहीं।जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, करहिया बाजार के प्रमोद ने प्रथम तथा शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामसापुर के विपिन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग में शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, करहिया बाजार की मीनाक्षी प्रथम और इसी विद्यालय की रागनी द्वितीय स्थान पर रहीं।ऊंची कूद और लंबी कूद में भी खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल जूनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय, कुंवर मऊ के शिवा ने प्रथम तथा शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामसापुर के सौरभ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद में सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सलोन के करन कुमार प्रथम और इसी विद्यालय के आशुतोष शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे।जूनियर बालिका वर्ग की ऊंची कूद में शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामसापुर की संध्या ने प्रथम तथा सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सलोन की शिवांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामसापुर की सोनम प्रथम और इसी विद्यालय की मंजू द्वितीय स्थान पर रहीं।लंबी कूद के सीनियर बालक वर्ग में सर्वोदय इंटर कॉलेज, सलोन के मोहम्मद फुजैल ने प्रथम तथा इसी कॉलेज के आशू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामसापुर के राज प्रथम और सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सलोन के संदीप द्वितीय स्थान पर रहे।,चक्रक्षेपण और गोला फेंक में भी खिलाड़ियों ने मारी बाजीजूनियर बालिका वर्ग के गोला फेंक मुकाबले में पीएम श्री विद्यालय, डीह की संध्या ने प्रथम तथा शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामसापुर की शिवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।चक्रक्षेपण के जूनियर बालिका वर्ग में शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामसापुर की शिवानी प्रथम और इसी विद्यालय की संध्या द्वितीय स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका वर्ग में कान्ह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, करहिया बाजार की गरिमा ने प्रथम तथा शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामसापुर की ज्योति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।सीनियर बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में कान्ह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, करहिया बाजार की गरिमा प्रथम और शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामसापुर की ज्योति द्वितीय स्थान पर रहीं।प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा अधीक्षक दिवाकर पांडेय के निर्देशन में हुआ, जबकि कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर मिथिलेश वर्मा, रमेश सिंह, विनोद मिश्रा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, संदीप पटेल और इन्द्र कुमार त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
मिनी स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमनेशनल न्यूज १राय
-
कल्चरल वीक एवं फ्रेशर पार्टी का भव्य समापननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्राफुरसतगंज
-
नर्सिंग होम में झोलाछाप डॉक्टर बने युवकों का नवजात का ईलाज करते वीडीयो वायरलनेशनल न्यूज 1 रायबरेली र
-
पांच दिन के आंदोलन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं से मिले डीएमनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा।
-
सपा कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च का ऐलाननेशनल न्यूज 1 ब
-
संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें आईं, छह का मौके पर निस्तारणनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबां