स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों एवं विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया गया अवलोकन
-
By
Admin
Published - 07 October 2026 68 views
स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों एवं विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया गया अवलोकन
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तत्वावधान में जीआईसी मैदान में आयोजित जनपद स्तरीय तीन दिवसीय सरस मेला-2026 का उद्घाटन किया, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, परियोजना निदेशक डीआरडीए/उपायुक्त एनआरएलएम मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह उपस्थित रहीं।
इसके पश्चात स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉलों तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 28 स्टॉलों का अवलोकन किया गया और महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों एवं उनके व्यवसायिक प्रयासों की सराहना की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने हुनर एवं मेहनत के बल पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर रही हैं तथा उन्हें बाजार उपलब्ध होने से उनकी आय में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा को उचित मंच एवं बाजार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में सरस मेला महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं।
सरस मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, खाद्य पदार्थ, घरेलू उपयोग की सामग्री, परंपरागत एवं स्थानीय उत्पादों सहित अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं, जिससे आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त हो रही है।
कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों की गुणवत्ता, बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं विपणन पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि उनके उत्पादों को स्थानीय स्तर के साथ-साथ व्यापक बाजार भी उपलब्ध हो सके और उनकी आय में वृद्धि हो। इस अवसर उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.वी. सिंह, एलडीएम सुबोध मिश्रा, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
विधान परिषद निर्वाचन में मतदाताओं को पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्यनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय
-
डीएम ने सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के दिये निर्देशनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संपादक संजय त
-
नगर पंचायत सलोन उप निर्वाचन में मतदान एवं मतगणना को लेकर दिशा-निर्देश जारीनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील र