डीएम ने सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश
-
By
Admin
Published - 07 October 2026 47 views
डीएम ने सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संपादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में आज तहसील सलोन के सभागार में नगरीय निकाय उप निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर पंचायत सलोन के रिक्त पद पर होने वाले उप निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर (आर0ओ0), सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ए0आर0ओ0), जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सम्बन्धित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, कार्मिकों की तैनाती तथा अन्य निर्वाचन व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखी जाए। निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की गहन जानकारी रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल उसका नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक के दौरान निर्वाचन से संबंधित तैयारियों, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, कार्मिकों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/प्रभारी कानून व्यवस्था सिद्धार्थ, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, उपजिलाधिकारी सलोन अंकित कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनायक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
विधान परिषद निर्वाचन में मतदाताओं को पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्यनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय
-
डीएम ने सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के दिये निर्देशनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संपादक संजय त
-
नगर पंचायत सलोन उप निर्वाचन में मतदान एवं मतगणना को लेकर दिशा-निर्देश जारीनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील र