अभिभावक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन
-
By
Admin
Published - 10 October 2026 48 views
अभिभावक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन
नेशनल न्यूज़ 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मा
बगहा, सलोन न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलोन, रायबरेली। आज विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षा के उपरांत वर्तमान शैक्षिक सत्र 2026-27 का द्वितीय अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सहभागिता की और अपने पाल्यों की प्रगति आख्या का अवलोकन कर उनकी शैक्षिक उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अभिभावकों ने शिक्षकों के साथ महत्वपूर्ण शैक्षिक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यान्ह 12:00 बजे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह एवं उपस्थित अभिभावकों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। शारदीय नवरात्रि की पृष्ठभूमि में सुसज्जित उत्सवी वातावरण ने विद्यालय परिसर को आकर्षक बना दिया।
सम्मेलन के दौरान विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कक्षा चौथी तथा पांचवीं के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण प्रदर्शनी ने दर्शकों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में सोचने के लिए विवश किया। आर्ट गैलरी में प्रदर्शित विद्यार्थियों की स्वनिर्मित कलात्मक कृतियों को देख कर अभिभावक अचरज से भर उठे। प्रदर्शनी में प्रदर्शित सभी कृतियां विद्यार्थियों द्वारा स्वयं निर्मित थीं, जो उनकी सृजनात्मक क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान को दर्शाती हैं। अभिभावक - शिक्षक सम्मेलन का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “आज के प्रतियोगिता वाले समय में विद्यार्थी लक्ष्य केंद्रित विद्याभ्यास करें। समझकर पढ़ें और अभ्यास में निरंतरता बनाए रखें।” उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सम्बंधित खबरें
-
अभिभावक शिक्षक सम्मेलन का आयोजननेशनल न्यूज़ 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माबगहा, सलोन न्यू स्ट
-
सलोन पुलिस ने उज्बेकिस्तान की विदेशी युवती को पकड़ा युवक गिरफ्तारनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल
-
आबकारी टीम की दबिश, 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामदनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा&
-
अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापननेशनल न्यूज 1
-
मिलावटी मिठाई की शिकायत पर खाद्य विभाग की छापेमारी, लड्डुओं के सैंपल लिएनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट