आबकारी टीम की दबिश 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
-
By
Admin
Published - 09 October 2026 6 views
आबकारी टीम की दबिश, 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
रायबरेली,आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों के क्रम में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान तहसील लालगंज के थाना गुरुबख्शगंज अंतर्गत भीतरगांव बाजार में अवैध कच्ची शराब के निर्माण के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। इस दौरान टीम ने 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की तथा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत किया जिला आबकारी विभाग द्वारा जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
आबकारी टीम की दबिश, 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामदनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा&
-
अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापननेशनल न्यूज 1
-
मिलावटी मिठाई की शिकायत पर खाद्य विभाग की छापेमारी, लड्डुओं के सैंपल लिएनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
मतदाता सूची अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, नाम जोड़ने पर जोरनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट स
-
एचआईवी एड्स जागरूकता रैली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यार