एचआईवी एड्स जागरूकता रैली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
-
By
Admin
Published - 09 October 2026 6 views
एचआईवी एड्स जागरूकता रैली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
रैली के जरिए संक्रमण से बचाव, जांच और जागरूकता का दिया संदेश
बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देश पर शुक्रवार को सघन जागरूकता अभियान के तहत हीरा मॉडल इंटर कॉलेज में एचआईवी-एड्स जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और समय पर जांच कराने के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने एचआईवी-एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया।
जिला एड्स कार्यक्रम प्रबंधक बृजेन्द्र कुमार ने क्यूआर कोड के माध्यम से स्वयं जोखिम का आकलन करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने एचआईवी और सिफलिस संक्रमण, इनके फैलने के कारणों, बचाव के उपायों तथा एचआईवी एवं एड्स अधिनियम-2017 के बारे में जानकारी दी। साथ ही एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक करना और संक्रमण से बचाव के सही तरीकों की जानकारी देना है।
रैली में हीरा मॉडल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक अशफाक अली, प्रधानाचार्य मरयम हाशमी, उप प्रधानाचार्य चांद बाबू, सालेहा खान सहित शिक्षकगण, जिला एड्स नियंत्रण इकाई और सर्वार्थ सेवा संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
आबकारी टीम की दबिश, 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामदनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा&
-
अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापननेशनल न्यूज 1
-
मिलावटी मिठाई की शिकायत पर खाद्य विभाग की छापेमारी, लड्डुओं के सैंपल लिएनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
मतदाता सूची अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, नाम जोड़ने पर जोरनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट स
-
एचआईवी एड्स जागरूकता रैली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यार