मतदाता सूची अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक नाम जोड़ने पर जोर
-
By
Admin
Published - 09 October 2026 7 views
मतदाता सूची अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, नाम जोड़ने पर जोर
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचक नामावलियों को शुद्ध, अद्यतन और समावेशी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। अभियान के तहत युवा, पहली बार मतदान करने वाले, महिलाओं, दिव्यांगजनों, बेघर और अन्य वंचित पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए फार्म-6, नाम विलोपन के लिए फार्म-7 और विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। इसके साथ ही ऐप एवं वेबसाइट के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जांचने, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के सहयोग और अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मशीनों का रैंडम चयन किया गया। चयनित मशीनों का निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली और भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष स्ट्रांग रूम को सील कर बंद किया गया।
प्रशासन के अनुसार, पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
सम्बंधित खबरें
-
आबकारी टीम की दबिश, 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामदनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा&
-
अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापननेशनल न्यूज 1
-
मिलावटी मिठाई की शिकायत पर खाद्य विभाग की छापेमारी, लड्डुओं के सैंपल लिएनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
मतदाता सूची अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, नाम जोड़ने पर जोरनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट स
-
एचआईवी एड्स जागरूकता रैली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यार