मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
-
By
Admin
Published - 11 October 2026 18 views
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी आंदोलन के प्रमुख नेता एवं पार्टी के संस्थापक संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष, विचारों तथा जनसेवा के योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना जीवन किसानों, मजदूरों, नौजवानों, व्यापारियों, पिछड़ों, दलितों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई के लिए समर्पित किया। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के सिद्धांतों को आगे बढ़ाया। उनके संघर्षपूर्ण जीवन और विचारों से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी।
वक्ताओं ने कहा कि नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों, सम्मान और न्याय के लिए संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने भी नेताजी के विचारों को आत्मसात करने और समाजवादी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, राष्ट्रीय सचिव हसन सिद्दीकी, अशोक सिंह गौर, किरन वर्मा, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, पीयूष गुप्ता, वृंदावन वैश्य, विवेक बिंदु तिवारी, कुदरत उल्ला, भरतलाल दिवाकर, प्रदीप यादव, सत्यनारायण सोनकर, राजन चंदेल, प्रमोद राजा, प्रमोद निषाद, मिश्रीलाल यादव, मुन्ना पटेल, दिनेश यादव, आशीष श्रीवास्तव, मदनगोपाल टांका, आमिर खान मन्नी, जगमोहन यादव, शनि गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, एजाज खान, मौसमी कोटर्य, सुमन दिवाकर, कैप्टन रामराज यादव, पुष्पेंद्र चुनाले, दिलीप पटवा, पुरुषोत्तम यादव, रवि दिवाकर, अमोल यादव, रामधनी यादव, मुलायम यादव, अर्जुन कुशवाहा, सुशील यादव, देवेंद्र द्विवेदी, अनिरुद्ध यादव और एडवोकेट चंद्रजीत यादव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश पड़ोसी गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा।
-
पत्रकारिता की विश्वसनीयता और पत्रकारों की सुरक्षा पर जोर आठ पत्रकार सम्मानितनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कराया विशाल भंडारा, कन्या भोज से हुआ शुभारंभनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलिनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याब