पुरवा में सेवा संकल्प अभियान तहत विधायक अनिल सिंह ने बांटे दिव्यांगो को उपकरण और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नौ ई-रिक्शा किया रवाना
-
By
Admin
Published - 11 October 2026 3 views
पुरवा में सेवा संकल्प अभियान तहत विधायक अनिल सिंह ने बांटे दिव्यांगो को उपकरण और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नौ ई-रिक्शा किया रवाना
उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया
पुरवा ब्लॉक मुख्यालय पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित पांच दिवसीय शिविर का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय भाजपा विधायक अनिल सिंह ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, उपकरण और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित 'सेवा सेतु' कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कस्बे की सफाई व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए नौ नए ई-रिक्शा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ब्लॉक परिसर में आयोजित शिविर के समापन समारोह में खंड विकास अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव और सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने मुख्य अतिथि विधायक अनिल सिंह का स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व वर्ती सरकारों के दौर में जनकल्याणकारी योजनाएं फाइलों और बिचौलियों तक सीमित थीं जबकि आज डबल इंजन सरकार सीधे जनता के द्वार तक राहत पहुंचा रही है। विपक्ष केवल भ्रम की राजनीति कर रहा है जबकि भाजपा धरातल पर विकास करके दिखा रही है।
इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत दस लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र 10 किसानों को उन्नत बीज किट, 60 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 60 को बैसाखी, 15 को डिजिटल छड़ी और 15 ज़रूरतमंदों को कान की मशीन का वितरण किया।इसके उपरांत विधायक नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित 'सेवा सेतु' कार्यक्रम में पहुंचे जहां नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू गुप्ता अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार समेत निर्वाचित व नामित सभासदों ने उनका स्वागत किया। यहां विधायक ने नगर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 9 नए ई-रिक्शा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच सफाईकर्मियों में कमलेश, गैना, भोला, रवि शंकर और सावित्री को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि अमित त्रिवेदी ब्लॉक प्रमुख सतीश चौधरी,भाजपा ज़िला महामंत्री रजनीश वर्मा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र लोधी,पूर्व मंडल अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, बग्गड़ सिंह,मोटू लाला,जैनुल आब्दीन, सभासद वेद प्रकाश त्रिवेदी, सिकंदर अली, रियाजुद्दीन, इस्लामुद्दीन, अर्जुन सोनकर, लिपिक पंकज कुमार और कपिल सोनी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहें।
सम्बंधित खबरें
-
महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश पड़ोसी गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा।
-
पत्रकारिता की विश्वसनीयता और पत्रकारों की सुरक्षा पर जोर आठ पत्रकार सम्मानितनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कराया विशाल भंडारा, कन्या भोज से हुआ शुभारंभनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलिनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याब